मछलीशहर: शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को थाना पंवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंवारा थाना क्षेत्र की गांव निवासी युवती ने पिछले महीने सजाई कलां निवासी विशाल यादव पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर सजाई कलां तिराहे से मुख्य अभियुक्त विशाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।