मछलीशहर: मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को जाम की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
रेल फाटक जाम से परेशान जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने मुंगरा बादशाहपुर स्टेशन अधीक्षक आर.बी.राम. को ज्ञापन सौंपा, मांग है कि बादशाहपुर रेल फाटक जाम समस्या हल करने के लिए इटहरा-कोदहू बाईपास का निर्माण एन.एच.ए.द्वारा मुआवजा देकर किसानों की जमीन अधिग्रहित करके तत्काल कराया जाए । स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराया जाए आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।