मछलीशहर: विकासखंड मछली शहर के ग्राम बामी में घर-घर जाकर खिलाई गई फाइलेरिया की दवा
मछली शहर के बामी में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत घर- घर जाकर फाइलेरिया उन्मूलन के लिए डीईसी एवं एलबेंडाजोल की खुराक खिलाई जा रही है। इस कार्य के लिए गांव में कुल 4 टीमें लगाई गई हैं। इससे पूर्व गांव की आशा बहुओं ने गृह भ्रमण करके पूरे गांव में जिन लोगों को दवा खिलाई जानी है उनकी सूची तैयार की है।