मछलीशहर: मुंगरा बादशाहपुर कस्बे में सम्मान समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष व तीन सभासद हुए भाजपा में शामिल
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को उपसभापति के पैनल में नामित होने के दौरान मुंगरा बादशाहपुर नगर में प्रथम आगमन पर स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में संबोधित करती हुई राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार फिर से भाजपा सरकार बनेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई डगर पर चला है।