नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में युवक ने नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, रस्सी टूटने से हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में एक युवक ने शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने शनिवार 11बजे बताया कि, शराब के नशे में मृतक ने उन्हें पिता और घर से बाहर निकाल दिया। मृतक भोला सिंह ने घर के टीन शेड के पाइप से पतली रस्सी के सहारे फंदा लगाया,जो टूट गया और वह नीचे गिर गया से उसकी मौत हो गई।