नरवल: नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेहटा गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या की, आरोपी फरार
नरवल थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में एक परिवार में छोटे भाई ने धारदार हथियार से अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। चकरी एसीपी ने शनिवार 2:30 बजे बताया कि, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या करके फरार हो गया है। किस कारण की है उसकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।