खगड़िया: अलौली ब्लॉक गेट के निकट दो बाईकों की टक्कर में दो घायल, सदर अस्पताल में किया जा रहा है इलाज
अलौली थाना क्षेत्र के अलौली ब्लॉक गेट के निकट आज दो बाईकों के बीच टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायलों की इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान अलौली निवासी शंभू यादव का 25 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार एवं सतघट्टा निवासी सियाराम यादव का 60 वर्षीय पुत्र शंभू यादव के रूप में हुई है।