खगड़िया: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर यूथ कांग्रेस ने खगड़िया भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन, किया पुतला दहन
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भारत सरकार के वर्तमान रेल राज्यमंत्री रावनीत सिंह बिट्टू द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बुधवार को खगड़िया में यूथ कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के सामने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू का पुतल