खगड़िया: कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में हुई पार्टी की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
खगड़िया शहर के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में खगड़िया सदर प्रखंड के प्रखंड कमिटी, पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष का बैठक किया गया। प्रदेश महासचिव सह खगड़िया जिला प्रभारी धनिकलाल मुखिया एवं राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार के उपस्थिति में बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने किया।