खगड़िया: खगड़िया एसपी ने दी जानकारी, अलग अलग मामले के 14 फरारी व वारंटी गिरफ्तार
खगड़िया एसपी चंदन कुमारकुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर जानकारी दी कि विभिन्न थानों से 14 फरारी व वारंटियों कोगिरफ्तार किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि इसमें से आठको न्यायिक हिरासत भेजा गया है। शेष छह वारंटियों को जमानतीय धारा के तहत रिहा किया गया है। एसपी ने कहा कि लगातार थानाध्यक्षों को फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।