Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

शिवपुरी नगर: *समाचार* *कलेक्टर की पहल, रेडक्रॉस से दो जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता* शिवपुरी, 05 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट

MORE NEWS

#विश्व_पर्यावरण_दिवस

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जल शोधन संयंत्र सतनवाड़ा में 300 पौधों का रोपण

​प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन और सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस पर जल शोधन संयंत्र सतनवाड़ा में विधिक साक्षरता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

शिविर में श्री आलोक श्रीवास्तव, श्री निखिल सक्सेना और श्री राधावल्लभ शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। 

नगरपालिका शिवपुरी के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक पौधे लगाए गए, जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष, अधिकारीगण और कर्मचारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP 

#shivpuri

#विश्व_पर्यावरण_दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जल शोधन संयंत्र सतनवाड़ा में 300 पौधों का रोपण ​प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन और सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस पर जल शोधन संयंत्र सतनवाड़ा में विधिक साक्षरता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में श्री आलोक श्रीवास्तव, श्री निखिल सक्सेना और श्री राधावल्लभ शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। नगरपालिका शिवपुरी के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक पौधे लगाए गए, जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष, अधिकारीगण और कर्मचारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP #shivpuri

Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

#सफलता_की_कहानी 

पीएमएफएमई योजना बनी जगदीश कुशवाह की सफलता का आधार

15.66 लाख रुपये के ऋण और 35 प्रतिशत अनुदान से व्यवसाय का हुआ विस्तार, 6 लोगों को मिला रोजगार

शासन की स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाएं युवाओं और छोटे उद्यमियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) का लाभ लेकर शिवपुरी के युवा उद्यमी जगदीश कुशवाह ने अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आज वे न केवल सफलतापूर्वक अपना प्रतिष्ठान संचालित कर रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं।

शिवपुरी शहर के ग्वालियर बायपास निवासी जगदीश कुशवाह वर्तमान में जय शिव मिष्ठान भंडार का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिठाई निर्माण में बढ़ती ईंधन लागत को देखते हुए उन्होंने आधुनिक तकनीक से युक्त स्टीम बॉयलर (मावा निर्माण मशीन) स्थापित करने का निर्णय लिया, जिससे उत्पादन प्रक्रिया अधिक किफायती और सुगम बन सके।

उद्यानिकी विभाग के डीआरपी श्री गिर्राज ओझा से जानकारी प्राप्त होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत आवेदन किया। योजना के तहत उन्हें 15 लाख 66 हजार रुपये का बैंक ऋण स्वीकृत हुआ, जिस पर 35 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) का लाभ भी प्राप्त हुआ।

ऋण राशि से स्टीम बॉयलर स्थापित किए जाने के बाद उनके प्रतिष्ठान में उत्पादन क्षमता बढ़ी तथा ईंधन पर होने वाला खर्च काफी कम हो गया। वर्तमान में दुकान का अधिकांश उत्पादन कार्य स्टीम बॉयलर के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे गैस सिलेंडरों पर निर्भरता लगभग समाप्त हो गई है।

जगदीश कुशवाह बताते हैं कि योजना का लाभ मिलने से पहले उनकी मासिक आय लगभग 30 से 40 हजार रुपये थी, जो अब बढ़कर 60 से 70 हजार रुपये प्रतिमाह हो गई है। इसके साथ ही उनके प्रतिष्ठान में 6 लोगों को स्थायी रोजगार भी प्राप्त हुआ है।

योजना से बदली जिंदगी
जगदीश कुशवाह ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना को छोटे उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती हैं।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

#shivpuri  #SuccessStory

#सफलता_की_कहानी पीएमएफएमई योजना बनी जगदीश कुशवाह की सफलता का आधार 15.66 लाख रुपये के ऋण और 35 प्रतिशत अनुदान से व्यवसाय का हुआ विस्तार, 6 लोगों को मिला रोजगार शासन की स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाएं युवाओं और छोटे उद्यमियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) का लाभ लेकर शिवपुरी के युवा उद्यमी जगदीश कुशवाह ने अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आज वे न केवल सफलतापूर्वक अपना प्रतिष्ठान संचालित कर रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं। शिवपुरी शहर के ग्वालियर बायपास निवासी जगदीश कुशवाह वर्तमान में जय शिव मिष्ठान भंडार का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिठाई निर्माण में बढ़ती ईंधन लागत को देखते हुए उन्होंने आधुनिक तकनीक से युक्त स्टीम बॉयलर (मावा निर्माण मशीन) स्थापित करने का निर्णय लिया, जिससे उत्पादन प्रक्रिया अधिक किफायती और सुगम बन सके। उद्यानिकी विभाग के डीआरपी श्री गिर्राज ओझा से जानकारी प्राप्त होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत आवेदन किया। योजना के तहत उन्हें 15 लाख 66 हजार रुपये का बैंक ऋण स्वीकृत हुआ, जिस पर 35 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) का लाभ भी प्राप्त हुआ। ऋण राशि से स्टीम बॉयलर स्थापित किए जाने के बाद उनके प्रतिष्ठान में उत्पादन क्षमता बढ़ी तथा ईंधन पर होने वाला खर्च काफी कम हो गया। वर्तमान में दुकान का अधिकांश उत्पादन कार्य स्टीम बॉयलर के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे गैस सिलेंडरों पर निर्भरता लगभग समाप्त हो गई है। जगदीश कुशवाह बताते हैं कि योजना का लाभ मिलने से पहले उनकी मासिक आय लगभग 30 से 40 हजार रुपये थी, जो अब बढ़कर 60 से 70 हजार रुपये प्रतिमाह हो गई है। इसके साथ ही उनके प्रतिष्ठान में 6 लोगों को स्थायी रोजगार भी प्राप्त हुआ है। योजना से बदली जिंदगी जगदीश कुशवाह ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना को छोटे उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती हैं। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #shivpuri #SuccessStory

Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

आंखों में आंसू, चेहरे पर लाचारी: बैराड़ में पीढ़ियों पुरानी जमीन बचाने 90 साल की बुजुर्ग संतोबाई रावत पहुंची SP शिवपुरी ऑफिस, सुनाई दबंगई की दास्तान

आंखों में आंसू, चेहरे पर लाचारी: बैराड़ में पीढ़ियों पुरानी जमीन बचाने 90 साल की बुजुर्ग संतोबाई रावत पहुंची SP शिवपुरी ऑफिस, सुनाई दबंगई की दास्तान

Shivpuri Nagar, Shivpuri | Jun 6, 2026

रतलाम से अगवा 6 महीने का बच्चा शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र में मिला: इंदौर से बस पकड़कर दिल्ली भाग रहे थे मुंहबोले भाई-बहन; राजस्थान के रहने वाले हैं।

रतलाम से अगवा 6 महीने का बच्चा शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र में मिला: इंदौर से बस पकड़कर दिल्ली भाग रहे थे मुंहबोले भाई-बहन; राजस्थान के रहने वाले हैं।

Shivpuri Nagar, Shivpuri | Jun 6, 2026

शिवपुरी शहर के नमो नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कुत्तों के झुंड सड़कों और गलियों में घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए जल्द कार्रवाई की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

शिवपुरी शहर के नमो नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कुत्तों के झुंड सड़कों और गलियों में घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए जल्द कार्रवाई की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Shivpuri Nagar, Shivpuri | Jun 6, 2026