जांजगीर: जेल में बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का मामला दर्ज, आबकारी कर्मचारियों पर FIR
जांजगीर-चांपा में वर्ष 2022 में जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी जगदीश गोंड की मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मानवाधिकार आयोग की जांच और एसडीएम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस ने संबंधित आबकारी कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है।