खरसिया: जंगल में फंसी लकड़ियों से भरी गाड़ी को वन विभाग ने पहुंचकर किया जब्त
छाल रेंज के औरानारा जंगल में लकड़ी से लदा माजदा वाहन फंसने के बाद वन विभाग ने वाहन और आम-महुआ की लकड़ियां जब्त की हैं। प्राइमरी ऑफेंस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विभाग लकड़ियों की वैधता, कटाई के स्थान और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है।