Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और हार्टफुलनेस कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, संतुलित दिनचर्या एवं बेहतर सामाजिक संवाद के लिए किया प्रेरित -- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में दिनांक 08 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं हार्टफुलनेस से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा, वास्तविक जीवन में आने वाली मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों, दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन तथा सामाजिक संपर्क एवं संवाद के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार अवस्थी ने “मानसिक स्वास्थ्य का परिचय एवं वास्तविक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां तथा उनका समाधान” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। काउंसलर सुश्री अनुराधा मैडम ने वास्तविक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां एवं उनके समाधान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं एवं समस्याओं को समझने तथा आवश्यकता पड़ने पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों अथवा काउंसलर जैसे विश्वसनीय व्यक्तियों से संवाद करने के महत्व की जानकारी दी। श्रीमती नायक मैडम ने “दूसरों से संपर्क के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए सकारात्मक सामाजिक संबंधों एवं संवाद को मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को परिवार, मित्रों एवं विश्वसनीय लोगों के साथ संवाद बनाए रखने तथा आवश्यकता के समय एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में प्रो. शिवकरण प्रजापति, प्रो. अमित पाण्डेय एवं काउंसलर श्री मस्तराम कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थियों के लिए हार्टफुलनेस से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जितेंद्र आरोलिया ने विद्यार्थियों को हार्टफुलनेस की अवधारणा एवं इसके माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान एवं आत्मचिंतन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, एकाग्रता तथा मानसिक संतुलन में सहायक हो सकते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इनमें सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रो. शिवकरण प्रजापति, प्रो. अमित पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। #jansamparkMP #niwari

5 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

MORE NEWS

आज दिनांक 8 अगस्त 2026 को श्री रंजन शर्मा संभागीय प्रभारी सांदीपनि विद्यालय सैल भोपाल के द्वारा शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असाटी का अकादमिक निरीक्षण किया गया।

कक्षा 1 से 12वीं तक की समस्त कक्षाएं सुचारू ढंग से विधिवत संचालित पायी गई  बच्चे इंटरएक्टिव पैनल का उपयोग करते हुए एवं नवीन विधाओं का उपयोग करते हुए मिले जिस पर श्री शर्मा द्वारा बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त की बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता संस्था की साफ सफाई एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की बहुत तारीफ की एवं संस्था के प्राचार्य श्री अरुण कुमार चतुर्वेदी के द्वारा संस्था हित में एवं छात्रों के संपूर्ण विकास में जो प्रेरक प्रयास किये जा रहे हैं उनकी बहुत ही सराहना की निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री भगवत सिंह खंगार एपीसी श्री विकास श्रीवास्तव जिला व्यावसायिक समन्वयक उपस्थित रहे।संस्था के श्री प्रमोद कुमार कुशवाहा शैक्षणिक प्रभारी एवं प्राथमिक खंड एवं माध्यमिक खंड के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ की मीटिंग लेकर मंडल परीक्षाफल शत प्रतिशत लाने हेतु प्रयास करने के लिए सभी को प्रेरित किया।

#jansamparkMP #niwari

आज दिनांक 8 अगस्त 2026 को श्री रंजन शर्मा संभागीय प्रभारी सांदीपनि विद्यालय सैल भोपाल के द्वारा शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असाटी का अकादमिक निरीक्षण किया गया। कक्षा 1 से 12वीं तक की समस्त कक्षाएं सुचारू ढंग से विधिवत संचालित पायी गई बच्चे इंटरएक्टिव पैनल का उपयोग करते हुए एवं नवीन विधाओं का उपयोग करते हुए मिले जिस पर श्री शर्मा द्वारा बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त की बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता संस्था की साफ सफाई एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की बहुत तारीफ की एवं संस्था के प्राचार्य श्री अरुण कुमार चतुर्वेदी के द्वारा संस्था हित में एवं छात्रों के संपूर्ण विकास में जो प्रेरक प्रयास किये जा रहे हैं उनकी बहुत ही सराहना की निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री भगवत सिंह खंगार एपीसी श्री विकास श्रीवास्तव जिला व्यावसायिक समन्वयक उपस्थित रहे।संस्था के श्री प्रमोद कुमार कुशवाहा शैक्षणिक प्रभारी एवं प्राथमिक खंड एवं माध्यमिक खंड के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ की मीटिंग लेकर मंडल परीक्षाफल शत प्रतिशत लाने हेतु प्रयास करने के लिए सभी को प्रेरित किया। #jansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

"विश्व स्तनपान सप्ताह" अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी श्री अनिल झामनानी के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल निवाड़ी में "विश्व स्तनपान सप्ताह" (1 से 7 अगस्त 2026) के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष स्तनपान सप्ताह की मुख्य थीम "स्तनपान को प्राथमिकता दें, सतत सहयोगी वातावरण बनाएं" रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य माँ और शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा स्तनपान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है।

स्तनपान के लाभ: शिशु के लिए यह बच्चे को पूर्ण पोषण प्रदान करता है, रोगों से सुरक्षा देता है तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक है। माँ के लिए: प्रसव के बाद शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, कैंसर (स्तन एवं अंडाशय) के खतरे को कम करना तथा परिवार नियोजन में मदद करना। स्वास्थ्य पर खर्च में कमी, माँ और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव, स्वस्थ समाज की नींव और सतत विकास में योगदान। प्राकृतिक, सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

➡️जन्म के 1 घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना शुरू करें।
➡️शिशु के जन्म से 6 माह तक केवल माँ का दूध ही दें (ऊपर से पानी भी न दें)।
➡️6 माह के बाद उपयुक्त पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखें।
➡️माँ को पूर्ण सहयोग दें और स्तनपान को प्रोत्साहित करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं उपस्थित नागरिकों से माँ और शिशु के लिए एक सहयोगी, आसान, सामान्य और सम्मानजनक वातावरण बनाने का आह्वान किया गया।

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #worldbreastfeedingweek #JansamparkMP #niwari

"विश्व स्तनपान सप्ताह" अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी श्री अनिल झामनानी के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल निवाड़ी में "विश्व स्तनपान सप्ताह" (1 से 7 अगस्त 2026) के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष स्तनपान सप्ताह की मुख्य थीम "स्तनपान को प्राथमिकता दें, सतत सहयोगी वातावरण बनाएं" रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य माँ और शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा स्तनपान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। स्तनपान के लाभ: शिशु के लिए यह बच्चे को पूर्ण पोषण प्रदान करता है, रोगों से सुरक्षा देता है तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक है। माँ के लिए: प्रसव के बाद शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, कैंसर (स्तन एवं अंडाशय) के खतरे को कम करना तथा परिवार नियोजन में मदद करना। स्वास्थ्य पर खर्च में कमी, माँ और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव, स्वस्थ समाज की नींव और सतत विकास में योगदान। प्राकृतिक, सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक। महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: ➡️जन्म के 1 घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना शुरू करें। ➡️शिशु के जन्म से 6 माह तक केवल माँ का दूध ही दें (ऊपर से पानी भी न दें)। ➡️6 माह के बाद उपयुक्त पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखें। ➡️माँ को पूर्ण सहयोग दें और स्तनपान को प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं उपस्थित नागरिकों से माँ और शिशु के लिए एक सहयोगी, आसान, सामान्य और सम्मानजनक वातावरण बनाने का आह्वान किया गया। Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #worldbreastfeedingweek #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

ब्रिक्स डेलीगेट्स का भोपाल के पर्यटन स्थलों ने मोहा मन

हेरिटेज वॉक , बर्ड वाचिंग, वन विहार नेशनल पार्क से लेकर शिकारा की सैर तक: डेलीगेट्स के लिए अविस्मरणीय बना भोपाल

ब्रिक्स डेलीगेट्स ने की प्रदेश की समृद्ध लोक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता की सराहना
--
मध्यप्रदेश का दिल और 'झीलों की नगरी' भोपाल इन दिनों ऐतिहासिक और गौरवशाली आयोजन का साक्षी बन रहा है। ब्रिक्स सम्मेलन न केवल देशों के बीच सांस्कृतिक सेतु का कार्य कर रहा है, बल्कि ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः – हार्मनी फॉर ऑल’ की पावन भावना को भी जीवंत कर रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्राचीन परंपराओं को एक मंच पर पिरोना, कलात्मक सहयोग को बढ़ावा देना और पारंपरिक मानवीय मूल्यों को विश्व पटल पर स्थापित करना है।

भोपाल की पर्यटन स्थलों एवं अनुभव ने ब्रिक्स डेलीगेट्स का मन मोह लिया है। मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा अतिथियों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। डेलीगेट्स ने हैरिटेज वॉक के माध्यम से भोपाल की ऐतिहासिक स्थल गौहर महल, इकबाल मैदान और ऐतिहासिक मोती मस्जिद के वास्तुशिल्प का अनुभव प्राप्त हुआ।

प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित होते हुए, डेलीगेट्स ने वन विहार नेशनल पार्क की जैव-विविधता को सराहा और अपर लेक (बड़ा तालाब) में शिकारा की सैर का आनंद लिया। इसी दौरान बर्ड वाचिंग को उन्होंने अपने जीवन का एक यादगार और अद्वितीय अनुभव बताया। भ्रमण के अगले चरण में, अतिथियों ने भोपाल के जीवंत बाज़ारों—चौक बाज़ार, नया बाज़ार और भोपाल हाट—में हस्तकला और स्थानीय संस्कृति की अद्भुत झलक देखी। अपनी भारत यात्रा और विशेष रूप से भोपाल के हार्दिक आदर-सत्कार की प्रशंसा करते हुए डेलीगेट्स ने माना कि भोपाल न केवल अपने गौरवशाली अतीत को संजोए हुए है, बल्कि यह मेहमाननवाज़ी के मामले में भी विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक है।

भोपाल की यादें, सांस्कृतिक सेतु और आत्मीयता का संगम : महानिदेशक श्री हामिद मोस्तफवी

अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं संगठनों के महानिदेशक, श्री हामिद मोस्तफवी ने भोपाल की अपनी यात्रा को एक 'बेहद खूबसूरत और यादगार' अनुभव बताया है। वन विहार नेशनल पार्क के भ्रमण के उपरांत उन्होंने न केवल इस स्थल की प्राकृतिक विशेषताओं और वैज्ञानिक महत्व की सराहना की, बल्कि यहाँ की ज्ञानवर्धक जानकारी को भी अत्यंत सराहा। श्री मोस्तफवी ने भोपाल की सुंदरता और ऐतिहासिक गौरव को रेखांकित करते हुए कहा कि यहाँ की समृद्ध वनस्पति और पक्षियों की विविधता पर्यटकों को सहज ही आकर्षित करती है। भारत और ईरान के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए श्री मोस्तफवी ने कहा कि हिंदी और फारसी भाषाओं में मौजूद शब्दगत समानताएं, दोनों राष्ट्रों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और साझा विरासत का जीवंत प्रमाण हैं। उन्होंने इन भाषाई संबंधों को दोनों देशों के बीच मैत्री का एक मजबूत सेतु बताया। भोपाल में मिले स्नेह और आतिथ्य से अभिभूत श्री मोस्तफवी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यहाँ की आत्मीय मेहमाननवाज़ी हृदय में सदा याद रहेगी।

मध्यप्रदेश आकर बहुत खुशी हुई -ईरान के उप मंत्री के सलाहकार श्री अयूब देहघांकर

ईरान के सांस्कृतिक मामलों के उप मंत्री के सलाहकार श्री अयूब देहघांकर ने वन विहार नेशनल पार्क के भ्रमण के दौरान कहा कि उन्हें यहां आकर खुशी हुई। वन विहार में पृथ्वी और हमारी प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इस तरह के प्रयास न केवल हमारी धरती और प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करने में सहायक हैं, बल्कि इनका लाभ पूरी दुनिया को मिलता है। ऐसे महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए हम आयोजकों और इससे जुड़े सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद करते हैं।

भोपाल भ्रमण करना मेरे लिए बेहद अनूठा और यादगार अनुभव: श्री हाइिलिंग

चीन से आए श्री हाइिलिंग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने उनका मन मोह लिया है।  यहां भ्रमण करना उनके लिए बेहद अनूठा और यादगार अनुभव रहा। यहां हमने न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, बल्कि पक्षियों, सरीसृपों, बाघों और यहां की जैव विविधता के बारे में भी बहुत कुछ जानने का अवसर मिला। सबसे खास बात यहां मिली आत्मीय मेहमाननवाजी और पेशेवर मार्गदर्शन रहा। स्थानीय मेजबानों ने जिस गर्मजोशी और समर्पण के साथ हमारा स्वागत किया, वह बेहद सराहनीय है। इसके लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि वह दुनियाभर के पर्यटकों से आग्रह करेंगे कि सभी मध्यप्रदेश की प्राकृतिक एवं वन्यजीव संपदा का अनुभव अवश्य लें।

झीलों की नगरी के आतिथ्य, समृद्ध जैव-विविधता और सांस्कृतिक धरोहर ने वैश्विक मंच पर भारत की छाप को और अधिक प्रगाढ़ किया है। ब्रिक्स प्रतिनिधियों की यह सराहना दोनों देशों के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों का प्रमाण है। भोपाल की यह खूबसूरत यात्रा सभी डेलीगेट्स के हृदयों में सदैव एक अमिट छाप बनकर हमेशा ताजा रहेगी। यह आयोजन अंततः 'वसुधैव कुटुंबकम' और 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के संदेश को पूरी दुनिया में प्रसारित करने में पूर्णतः सफल रहा है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism #JansamparkMP #niwari

ब्रिक्स डेलीगेट्स का भोपाल के पर्यटन स्थलों ने मोहा मन हेरिटेज वॉक , बर्ड वाचिंग, वन विहार नेशनल पार्क से लेकर शिकारा की सैर तक: डेलीगेट्स के लिए अविस्मरणीय बना भोपाल ब्रिक्स डेलीगेट्स ने की प्रदेश की समृद्ध लोक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता की सराहना -- मध्यप्रदेश का दिल और 'झीलों की नगरी' भोपाल इन दिनों ऐतिहासिक और गौरवशाली आयोजन का साक्षी बन रहा है। ब्रिक्स सम्मेलन न केवल देशों के बीच सांस्कृतिक सेतु का कार्य कर रहा है, बल्कि ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः – हार्मनी फॉर ऑल’ की पावन भावना को भी जीवंत कर रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्राचीन परंपराओं को एक मंच पर पिरोना, कलात्मक सहयोग को बढ़ावा देना और पारंपरिक मानवीय मूल्यों को विश्व पटल पर स्थापित करना है। भोपाल की पर्यटन स्थलों एवं अनुभव ने ब्रिक्स डेलीगेट्स का मन मोह लिया है। मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा अतिथियों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। डेलीगेट्स ने हैरिटेज वॉक के माध्यम से भोपाल की ऐतिहासिक स्थल गौहर महल, इकबाल मैदान और ऐतिहासिक मोती मस्जिद के वास्तुशिल्प का अनुभव प्राप्त हुआ। प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित होते हुए, डेलीगेट्स ने वन विहार नेशनल पार्क की जैव-विविधता को सराहा और अपर लेक (बड़ा तालाब) में शिकारा की सैर का आनंद लिया। इसी दौरान बर्ड वाचिंग को उन्होंने अपने जीवन का एक यादगार और अद्वितीय अनुभव बताया। भ्रमण के अगले चरण में, अतिथियों ने भोपाल के जीवंत बाज़ारों—चौक बाज़ार, नया बाज़ार और भोपाल हाट—में हस्तकला और स्थानीय संस्कृति की अद्भुत झलक देखी। अपनी भारत यात्रा और विशेष रूप से भोपाल के हार्दिक आदर-सत्कार की प्रशंसा करते हुए डेलीगेट्स ने माना कि भोपाल न केवल अपने गौरवशाली अतीत को संजोए हुए है, बल्कि यह मेहमाननवाज़ी के मामले में भी विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक है। भोपाल की यादें, सांस्कृतिक सेतु और आत्मीयता का संगम : महानिदेशक श्री हामिद मोस्तफवी अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं संगठनों के महानिदेशक, श्री हामिद मोस्तफवी ने भोपाल की अपनी यात्रा को एक 'बेहद खूबसूरत और यादगार' अनुभव बताया है। वन विहार नेशनल पार्क के भ्रमण के उपरांत उन्होंने न केवल इस स्थल की प्राकृतिक विशेषताओं और वैज्ञानिक महत्व की सराहना की, बल्कि यहाँ की ज्ञानवर्धक जानकारी को भी अत्यंत सराहा। श्री मोस्तफवी ने भोपाल की सुंदरता और ऐतिहासिक गौरव को रेखांकित करते हुए कहा कि यहाँ की समृद्ध वनस्पति और पक्षियों की विविधता पर्यटकों को सहज ही आकर्षित करती है। भारत और ईरान के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए श्री मोस्तफवी ने कहा कि हिंदी और फारसी भाषाओं में मौजूद शब्दगत समानताएं, दोनों राष्ट्रों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और साझा विरासत का जीवंत प्रमाण हैं। उन्होंने इन भाषाई संबंधों को दोनों देशों के बीच मैत्री का एक मजबूत सेतु बताया। भोपाल में मिले स्नेह और आतिथ्य से अभिभूत श्री मोस्तफवी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यहाँ की आत्मीय मेहमाननवाज़ी हृदय में सदा याद रहेगी। मध्यप्रदेश आकर बहुत खुशी हुई -ईरान के उप मंत्री के सलाहकार श्री अयूब देहघांकर ईरान के सांस्कृतिक मामलों के उप मंत्री के सलाहकार श्री अयूब देहघांकर ने वन विहार नेशनल पार्क के भ्रमण के दौरान कहा कि उन्हें यहां आकर खुशी हुई। वन विहार में पृथ्वी और हमारी प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इस तरह के प्रयास न केवल हमारी धरती और प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करने में सहायक हैं, बल्कि इनका लाभ पूरी दुनिया को मिलता है। ऐसे महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए हम आयोजकों और इससे जुड़े सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद करते हैं। भोपाल भ्रमण करना मेरे लिए बेहद अनूठा और यादगार अनुभव: श्री हाइिलिंग चीन से आए श्री हाइिलिंग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने उनका मन मोह लिया है। यहां भ्रमण करना उनके लिए बेहद अनूठा और यादगार अनुभव रहा। यहां हमने न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, बल्कि पक्षियों, सरीसृपों, बाघों और यहां की जैव विविधता के बारे में भी बहुत कुछ जानने का अवसर मिला। सबसे खास बात यहां मिली आत्मीय मेहमाननवाजी और पेशेवर मार्गदर्शन रहा। स्थानीय मेजबानों ने जिस गर्मजोशी और समर्पण के साथ हमारा स्वागत किया, वह बेहद सराहनीय है। इसके लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि वह दुनियाभर के पर्यटकों से आग्रह करेंगे कि सभी मध्यप्रदेश की प्राकृतिक एवं वन्यजीव संपदा का अनुभव अवश्य लें। झीलों की नगरी के आतिथ्य, समृद्ध जैव-विविधता और सांस्कृतिक धरोहर ने वैश्विक मंच पर भारत की छाप को और अधिक प्रगाढ़ किया है। ब्रिक्स प्रतिनिधियों की यह सराहना दोनों देशों के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों का प्रमाण है। भोपाल की यह खूबसूरत यात्रा सभी डेलीगेट्स के हृदयों में सदैव एक अमिट छाप बनकर हमेशा ताजा रहेगी। यह आयोजन अंततः 'वसुधैव कुटुंबकम' और 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के संदेश को पूरी दुनिया में प्रसारित करने में पूर्णतः सफल रहा है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 एवं स्वनिधि पखवाड़ा अंतर्गत पीएम स्वनिधि हितग्राहियों को लाभ वितरण
--
नगर परिषद निवाड़ी सभागार में दिनांक 07.08.2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 एवं स्वनिधि पखवाड़ा (01 अगस्त से 15 अगस्त 2026) के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान लीड बैंक कार्यालय से उपस्थित श्री एस.पी. समाधिया द्वारा पथ विक्रेताओं को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, समय पर ऋण पुनर्भुगतान तथा डिजिटल लेन-देन के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद निवाड़ी के उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजना का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद निवाड़ी के अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार ने उपस्थित पथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों एवं पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं एवं लाभों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 50 पथ विक्रेताओं को स्वीकृत/वितरण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद श्री महेंद्र सिंह दांगी, पार्षद श्री अरविंद दांगी, पार्षद श्री गजेंद्र राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद निवाड़ी, सिटी मिशन मैनेजर श्री अनिल झा,श्री अश्वनी नायक, श्री अंकित पटेल,श्री मति अनीशा बानो, श्रीमती गीता वाल्मीकि, श्रीमती कंचन खरे, अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगर के पथ विक्रेताओं उपस्थित रहे।

#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #niwari

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 एवं स्वनिधि पखवाड़ा अंतर्गत पीएम स्वनिधि हितग्राहियों को लाभ वितरण -- नगर परिषद निवाड़ी सभागार में दिनांक 07.08.2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 एवं स्वनिधि पखवाड़ा (01 अगस्त से 15 अगस्त 2026) के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान लीड बैंक कार्यालय से उपस्थित श्री एस.पी. समाधिया द्वारा पथ विक्रेताओं को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, समय पर ऋण पुनर्भुगतान तथा डिजिटल लेन-देन के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद निवाड़ी के उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजना का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद निवाड़ी के अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार ने उपस्थित पथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों एवं पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं एवं लाभों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 50 पथ विक्रेताओं को स्वीकृत/वितरण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद श्री महेंद्र सिंह दांगी, पार्षद श्री अरविंद दांगी, पार्षद श्री गजेंद्र राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद निवाड़ी, सिटी मिशन मैनेजर श्री अनिल झा,श्री अश्वनी नायक, श्री अंकित पटेल,श्री मति अनीशा बानो, श्रीमती गीता वाल्मीकि, श्रीमती कंचन खरे, अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगर के पथ विक्रेताओं उपस्थित रहे। #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और हार्टफुलनेस कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, संतुलित दिनचर्या एवं बेहतर सामाजिक संवाद के लिए किया प्रेरित -- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में दिनांक 08 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं हार्टफुलनेस से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा, वास्तविक जीवन में आने वाली मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों, दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन तथा सामाजिक संपर्क एवं संवाद के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार अवस्थी ने “मानसिक स्वास्थ्य का परिचय एवं वास्तविक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां तथा उनका समाधान” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। काउंसलर सुश्री अनुराधा मैडम ने वास्तविक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां एवं उनके समाधान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं एवं समस्याओं को समझने तथा आवश्यकता पड़ने पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों अथवा काउंसलर जैसे विश्वसनीय व्यक्तियों से संवाद करने के महत्व की जानकारी दी। श्रीमती नायक मैडम ने “दूसरों से संपर्क के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए सकारात्मक सामाजिक संबंधों एवं संवाद को मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को परिवार, मित्रों एवं विश्वसनीय लोगों के साथ संवाद बनाए रखने तथा आवश्यकता के समय एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में प्रो. शिवकरण प्रजापति, प्रो. अमित पाण्डेय एवं काउंसलर श्री मस्तराम कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थियों के लिए हार्टफुलनेस से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जितेंद्र आरोलिया ने विद्यार्थियों को हार्टफुलनेस की अवधारणा एवं इसके माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान एवं आत्मचिंतन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, एकाग्रता तथा मानसिक संतुलन में सहायक हो सकते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इनमें सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रो. शिवकरण प्रजापति, प्रो. अमित पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। #jansamparkMP #niwari - Niwari News