आज दिनांक 8 अगस्त 2026 को श्री रंजन शर्मा संभागीय प्रभारी सांदीपनि विद्यालय सैल भोपाल के द्वारा शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असाटी का अकादमिक निरीक्षण किया गया।
कक्षा 1 से 12वीं तक की समस्त कक्षाएं सुचारू ढंग से विधिवत संचालित पायी गई बच्चे इंटरएक्टिव पैनल का उपयोग करते हुए एवं नवीन विधाओं का उपयोग करते हुए मिले जिस पर श्री शर्मा द्वारा बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त की बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता संस्था की साफ सफाई एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की बहुत तारीफ की एवं संस्था के प्राचार्य श्री अरुण कुमार चतुर्वेदी के द्वारा संस्था हित में एवं छात्रों के संपूर्ण विकास में जो प्रेरक प्रयास किये जा रहे हैं उनकी बहुत ही सराहना की निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री भगवत सिंह खंगार एपीसी श्री विकास श्रीवास्तव जिला व्यावसायिक समन्वयक उपस्थित रहे।संस्था के श्री प्रमोद कुमार कुशवाहा शैक्षणिक प्रभारी एवं प्राथमिक खंड एवं माध्यमिक खंड के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ की मीटिंग लेकर मंडल परीक्षाफल शत प्रतिशत लाने हेतु प्रयास करने के लिए सभी को प्रेरित किया।
#jansamparkMP #niwari
2 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026