"विश्व स्तनपान सप्ताह" अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी श्री अनिल झामनानी के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल निवाड़ी में "विश्व स्तनपान सप्ताह" (1 से 7 अगस्त 2026) के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस वर्ष स्तनपान सप्ताह की मुख्य थीम "स्तनपान को प्राथमिकता दें, सतत सहयोगी वातावरण बनाएं" रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य माँ और शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा स्तनपान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है।
स्तनपान के लाभ: शिशु के लिए यह बच्चे को पूर्ण पोषण प्रदान करता है, रोगों से सुरक्षा देता है तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक है। माँ के लिए: प्रसव के बाद शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, कैंसर (स्तन एवं अंडाशय) के खतरे को कम करना तथा परिवार नियोजन में मदद करना। स्वास्थ्य पर खर्च में कमी, माँ और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव, स्वस्थ समाज की नींव और सतत विकास में योगदान। प्राकृतिक, सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:
➡️जन्म के 1 घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना शुरू करें।
➡️शिशु के जन्म से 6 माह तक केवल माँ का दूध ही दें (ऊपर से पानी भी न दें)।
➡️6 माह के बाद उपयुक्त पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखें।
➡️माँ को पूर्ण सहयोग दें और स्तनपान को प्रोत्साहित करें।
कार्यक्रम के अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं उपस्थित नागरिकों से माँ और शिशु के लिए एक सहयोगी, आसान, सामान्य और सम्मानजनक वातावरण बनाने का आह्वान किया गया।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #worldbreastfeedingweek #JansamparkMP #niwari