बूंदी: तेजी से ‘‘बढते हुये तापमान को देखते हुये सतर्कता बरतना जरूरी : सीएमएचओ
Bundi, Bundi | Apr 18, 2024 लू एवं गर्मी जनित बीमारियों से बचाव, उपचार एवं जागरूकता गतिविधियों को लेकर सीएमएचओ डॉ ओ पी सामर ने सभी चिकित्सा संस्थानों को दिशा निर्देश जारी किये।गर्मी की तीव्रता देखते हुए आगामी दो से तीन माह और विकट हो सकते हैं, ऐसे में हमें हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहकर जिलेवासियो को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवानी है । सिस्टम तैयार कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।