सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त विद्यालयों में “मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सेवा कार्यों एवं विकसित भारत की संकल्पना विषय पर विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए जा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से आयोजित इन गतिविधियों में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की जा रही है।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों और विकसित भारत की संकल्पना को विभिन्न चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सेवा भावना, देश के विकास तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता, विचारों और अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना की जा रही है।
“मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन 26 सितंबर 2026 तक जिले के समस्त विद्यालयों में किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी और विकसित भारत की संकल्पना के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#anuppur
Anuppur, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026