मोठ: भांडेर रोड स्थित वेल्डिंग की दुकान में एक माह में चोरों ने की 3 बार चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Moth, Jhansi | Jan 27, 2024 मोठ कोतवाली क्षेत्र की भांडेर रोड स्थित वेल्डिंग वर्कशॉप की दुकान से एक माह में अज्ञात चोरों ने 3 बार चोरी की है। अज्ञात चोर अब तक लगभग एक लाख रुपये के माल की चोरी कर चुके हैं। बीती रात चोरों ने दुकान को फिर एक बार निशाना बनाया है।