वन्दे भारत न्यूज़ 🔥 “अदालत का दबंग चेहरा” और “डायल 112” दीपक चौहान, अध्यक्ष पद की दौड़ में फिर दमदार दस्तक
पलवल। जिला बार एसोसिएशन पलवल के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चुनावी माहौल गरमाने लगा है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दीपक चौहान एडवोकेट अपने अलग अंदाज और दमदार प्रचार के चलते चर्चा में हैं।
दीपक चौहान को उनके समर्थकों द्वारा “अदालत का दबंग चेहरा” और “डायल 112” जैसे फिल्मी अंदाज वाले टाइटल से प्रचारित किया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि दीपक चौहान का बेबाक अंदाज, तेजतर्रार कार्यशैली और अधिवक्ताओं के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाने का रवैया उनकी पहचान बन चुका है।
चुनावी मैदान में दीपक चौहान की दोबारा अध्यक्ष पद पर दावेदारी को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। उनके समर्थक अधिवक्ताओं से अपील कर रहे हैं कि बार की मजबूती, अधिवक्ताओं के सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए एक बार फिर दीपक चौहान को नेतृत्व का मौका दिया जाए।
“अदालत का दबंग चेहरा—डायल 112 दीपक चौहान” के नाम से चल रहा प्रचार अब जिला बार एसोसिएशन पलवल के चुनावी माहौल में खासा आकर्षण पैदा कर रहा है
Hodal, Palwal | Sep 10, 2026