Public App Logo
Profile Picture

Parveen Kumar

@usr65266729
134Followers
0Following
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार :हरियाणा  होडल (पलवल) में 52 पाल महापंचायत के ऐतिहासिक फैसलों को लागू कराने और आगामी जाटव समाज की महापंचायत की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पूर्ण समर्थन
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :मोदी के बारे में क्या कह गए और महा पंचायत पर क्या बोले 82 साल के बुजुर्ग
पलवल में मंत्री राजेश नागर की बड़ी प्रेस वार्ता

‘सेवा संकल्प अभियान’ का किया ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :कोसीकलां की 12 करोड़ की सराफा चोरी का 12 घंटे में खुलासा

दो भाई और दो महिलाएं गिरफ्तार, 7 किलो सोना और 11 लाख रुपये नकद बरामद

कोसीकलां (मथुरा)। कोसीकलां के सराफा बाजार में हुई करीब 12 करोड़ रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में दो भाइयों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 किलो सोना और 11 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।

घटना के बाद पुलिस की कई टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्धों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बरामद किए गए सोने और नकदी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।

एडीजी ने पुलिस टीम को दिया एक लाख रुपये का इनाम

घटना का तेजी से खुलासा करने वाली पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की गई है। जानकारी के अनुसार एडीजी ने पुलिस टीम को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने टीम द्वारा कम समय में मामले का खुलासा किए जाने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

सराफा कारोबारियों ने की पुलिस कार्रवाई की सराहना

चोरी की बड़ी वारदात के खुलासे के बाद स्थानीय सराफा कारोबारियों में राहत का माहौल है। सराफा व्यवसायी अमित अग्रवाल ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस ने जिस तत्परता के साथ मामले को सुलझाया है, उससे व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

जांच में सामने आएंगे अन्य तथ्य

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चोरी की वारदात में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं, इसे लेकर भी जांच जारी है। पुलिस बरामद माल के संबंध में दस्तावेजी मिलान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

वन्दे भारत न्यूज़ | कोसीकलां, मथुरा
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने होडल बार एसोसिएशन की नवनियुक्त टीम को दिया आशीर्वाद

होडल। पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने अपने होडल स्थित निवास पर होडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित जग प्रवेश सोरोत सहित नवनियुक्त टीम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरी टीम का स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन की नवनियुक्त टीम के सदस्यों ने पूर्व मंत्री हर्ष कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। टीम के सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर बार एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।

पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जग प्रवेश सोरोत एवं उनकी टीम को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए अधिवक्ताओं के हित में मिल-जुलकर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मौजूद लोगों ने भी जग प्रवेश सोरोत सहित पूरी नवनियुक्त टीम को बधाई दी। मुलाकात के दौरान खुशी और उत्साह का माहौल नजर आया।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :कोसी कला सराफा व्यापारी के यहां हुई करोड़ो रु की चोरी की घटना को लेकर देर रात्रि पहुँचे डी आई जी और एस एस पी मथुरा पूरी बारिकी से पता किया और जल्दी ही सभी सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार होंगे?
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :दयाल फाउंडेशन की चौथी ऑनलाइन कविता वाचन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
देश के 8 राज्यों से 72 बच्चों ने लिया भाग, हिंदी दिवस पर विजेताओं के नाम घोषित
होडल। दयाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित चौथी ऑनलाइन कविता वाचन प्रतियोगिता के परिणाम हिंदी दिवस के अवसर पर घोषित किए गए। प्रतियोगिता में देश के 8 राज्यों से कुल 72 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन अलग-अलग वर्गों में किया गया।
कक्षा 3 से 5 वर्ग में भिवानी की योशिका यादव ने प्रथम, ऊना की काशवी राणा ने द्वितीय, भिवानी की अक्षरा ने तृतीय, पश्चिम बंगाल की दीपान्विता माजी ने चतुर्थ तथा महाराष्ट्र के ध्रुव मोवाक ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :हरियाणा पुलिस 2030 तक मैनपावर कमी दूर करेगी, 25 हजार पदों पर होगी चरणबद्ध भर्ती

वन्दे भारत राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़।

हरियाणा पुलिस में लंबे समय से चल रही मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने बड़ा रोडमैप तैयार किया है। पुलिस विभाग में खाली चल रहे सभी स्वीकृत पदों को वर्ष 2030 तक 100% भरने का लक्ष्य रखा गया है। c989

विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पुलिस के कुल 25,631 पद रिक्त चल रहे हैं, जिनमें कांस्टेबल से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक के पद शामिल हैं। सरकार ने इन पदों को एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से भरने की योजना बनाई है ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे। 2eb8

क्या है भर्ती का रोडमैप?

सूत्रों के अनुसार पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने सरकार को जो प्रस्ताव भेजा है, उसके मुताबिक:

1. पहले चरण में: वर्तमान में लगभग 5,600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से चल रही है।
2. दूसरे चरण में: अगले 6 माह में दो बड़ी कॉन्स्टेबल भर्तियां निकाली जाएंगी। इसमें करीब 4,000 नए पदों के लिए प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
3. तीसरे चरण में: 2027 तक करीब 5,500 अतिरिक्त पदों को भरने का लक्ष्य है।

इस तरह 2030 तक सभी 25 हजार से अधिक रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। हाल ही में पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पुलिस विभाग में मैनपावर की कमी को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जा रहा है। c989

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

प्रदेश सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के पास 2,908 पुलिस पदों को भरने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पुलिस विभाग को जल्द ही बड़ी संख्या में जवान मिलेंगे। भर्ती के लिए शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के नए नियम भी लागू किए गए हैं।

भर्ती से संबंधित आधिकारिक जानकारी haryanapolice.gov.in और HSSC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ : बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :मोहना एलिवेटेड मार्ग में बड़ी बाधा दूर करने की कवायद शुरू

पेयजल लाइन बदलने के लिए अर्थमूवर से खोदाई का काम शुरू

बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक सीधी और सुगम कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए जा रहे मोहना एलिवेटेड मार्ग के निर्माण में बाधा बनी पेयजल लाइन को बदलने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए निर्माण स्थल पर अर्थमूवर मशीनों से खोदाई की जा रही है।

पेयजल लाइन की वजह से एलिवेटेड मार्ग के निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही थी। अब लाइन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए आवश्यक खुदाई शुरू कर दी गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पाइप भी पहुंचाए गए हैं और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी कार्य में जुटे हुए हैं।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। एलिवेटेड मार्ग क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ आवागमन का समय कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

वन्दे भारत न्यूज़ | संवाददाता प्रवीण कुमार | पलवल
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :आज भारत। पीएम मोदी। BRICS में पूरी शान और दमदार अंदाज़। 😌

🌍 वैश्विक मंच पर भारत।
🇮🇳 सुर्खियों में भारत।
😎 ऑरा: MAX! 🔥
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :अगर मैंने मुंह खोला तो अखिलेश मुंह नहीं दिखा पाएंगे” — जयंत चौधरी

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वह मुंह खोलेंगे तो अखिलेश यादव लोगों को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।

जयंत चौधरी के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jayantchaudhary nis:value=JayantChaudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=akhileshyadav nis:value=AkhileshYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolitics nis:value=UPPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rld nis:value=RLD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samajwadiparty nis:value=SamajwadiParty nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=politicalnews nis:value=PoliticalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indiapolitics nis:value=IndiaPolitics nis:enabled=true nis:link/>
Vande Bharat news 24 :BREAKING NEWS :होडल दयाल फाउंडेशन की कविता प्रतियोगिता के परिणाम घोषित - 8 राज्यों के 72 बच्चों ने लिया भाग
​
बड़ी खबर : हिंदी दिवस पर दयाल फाउंडेशन ने किया विजेताओं का ऐलान

"हिंदी दिवस के मौके पर दयाल फाउंडेशन ने अपनी चौथी ऑनलाइन कविता वाचन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस प्रतियोगिता में देश के 8 राज्यों से 72 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।"
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :पलवल से बड़ी खबर

ट्रैक्टर मार्केट में मिला 3 साल का मासूम, अपने पिता का नाम सिर्फ बॉबी बता रहा है

पलवल, 14 सितंबर : पलवल के ट्रैक्टर मार्केट में आज एक छोटा बच्चा लावारिस हालत में मिला है। बच्चा अपना नाम, पता या घर के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है, सिर्फ अपने पिता का नाम "बॉबी" बता रहा है।

स्थानीय लोगों ने बच्चे को बाजार में अकेला घूमते देखा तो उसे तुरंत थाना शहर पलवल (PS City Palwal) पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वर्तमान में बच्चा थाना शहर पलवल में ही सुरक्षित है और पुलिस उसकी देखभाल कर रही है।

हुलिया -
उम्र लगभग 3-4 साल, रंग गेहुआं, माथे पर छोटा सा तिलक लगा हुआ है। इसने सफेद रंग की फूलदार शर्ट और पायजामा पहन रखा है और हाथ में बिस्किट का पैकेट है।

पुलिस ने बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। अगर कोई इस बच्चे को पहचानता हो या इसके माता-पिता के बारे में जानकारी रखता हो तो तुरंत थाना शहर पलवल से संपर्क करें।
📍 वर्तमान स्थान: थाना शहर पलवल (PS City Palwal)
📞 संपर्क: थाना शहर पलवल, जिला पलवल पुलिस
Child Helpline: 1098 | Police Helpline: 112
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस खबर और बच्चे की फोटो को ज्यादा से ज्यादा ग्रुप्स में शेयर करें ताकि बच्चा जल्द अपने परिवार से मिल सके।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ - होडल (पलवल)
सौंध में स्व. चौधरी जयपाल (जल्ली) सौरोत की पहली पुण्यतिथि पर होगा विशाल ओपन सर्कल कबड्डी कप
सौंध, पलवल (हरियाणा) | 18 सितंबर 2026

गांव सौंध, पलवल, हरियाणा में कबड्डी के जन्मदाता कहे जाने वाले स्वर्गीय श्री चौधरी जयपाल (जल्ली) सौरोत की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल ओपन सर्कल कबड्डी कप सौंध का आयोजन किया जा रहा है  इस महामुकाबले में हरियाणा, पंजाब और यूपी के नामी पहलवान अपनी टीमों के साथ दमखम दिखाएंगे।

ईनाम:
• प्रथम ईनाम - 1 लाख 11 हजार रुपये + मोटरसाइकिल • द्वितीय ईनाम - 71 हजार रुपये + मोटरसाइकिल 
मुख्य अतिथि:
मुख्य तौर पर विश्व कुमार (भालू) और मुख्य अतिथि के   चौधरी हर्ष कुमार, पूर्व सिंचाई मंत्री मौजूद रहेंगे।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :ब्रेकिंग न्यूज़ पलवल 🚨 🚨 फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर 70 लाख की ब्लाइंड डकैती का पर्दाफाश

पलवल पुलिस की बड़ी कामयाबी, लोहा-सरिया से लदे ट्राला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

पलवल। एसपी पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर लोहा-सरिया से लदे ट्राला की लूट और चालक के अपहरण की वारदात का चंद घंटों में पर्दाफाश किया है। सीआईए पलवल टीम ने वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया लोहा-सरिया से लदा ट्राला तथा वारदात में प्रयुक्त ट्राला बरामद किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता योगेश गुप्ता निवासी विकासपुरी, नई दिल्ली ने बताया कि झारखंड से करीब 41.4 मीट्रिक टन 16 एमएम सरिया, जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये थी, गुरुग्राम के लिए ट्राला नंबर JH02BM7180 में लोड कराया गया था। ट्राला चालक मुबारक खान चला रहा था।

बताया गया कि 10 सितंबर 2026 की रात ट्राला पलवल क्षेत्र में सोहना रोड, सेक्टर-02 मोड़ के पास पहुंचा। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की सफेद बोलेरो में सवार करीब पांच बदमाशों ने खुद को फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बताकर ट्राला रुकवा लिया। आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया और हथियार के बल पर उसकी आंखों पर गमछा बांधकर उसका अपहरण कर लिया।

बदमाश चालक को राजस्थान के पीरूका गांव की पहाड़ियों में ले गए और वहां छोड़कर लोहा-सरिया से लदा ट्राला लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटा गया खाली ट्राला पलवल-रोहतक रोड से बरामद कर लिया।

सीआईए टीम ने तेजी से जोड़ी कड़ियां

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दीप्ति गर्ग के निर्देश पर सीआईए पलवल की टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए नूंह रोड, मिंडकौला के पास से दो आरोपियों को लोहा-सरिया से लदे ट्राला नंबर HR-46-G-7801 सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े पहलुओं का भी पता लगाने का प्रयास जारी है।

पलवल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से करीब 70 लाख रुपये की ब्लाइंड डकैती की गुत्थी सुलझने पर पुलिस टीम की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।

वन्दे भारत न्यूज़ पलवल | संवाददाता प्रवीण कुमार पुलिस की बड़ी कामयाबी, लोहा-सरिया से लदे ट्राला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

पलवल। एसपी पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर लोहा-सरिया से लदे ट्राला की लूट और चालक के अपहरण की वारदात का चंद घंटों में पर्दाफाश किया है। सीआईए पलवल टीम ने वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया लोहा-सरिया से लदा ट्राला तथा वारदात में प्रयुक्त ट्राला बरामद किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता योगेश गुप्ता निवासी विकासपुरी, नई दिल्ली ने बताया कि झारखंड से करीब 41.4 मीट्रिक टन 16 एमएम सरिया, जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये थी, गुरुग्राम के लिए ट्राला नंबर JH02BM7180 में लोड कराया गया था। ट्राला चालक मुबारक खान चला रहा था।

बताया गया कि 10 सितंबर 2026 की रात ट्राला पलवल क्षेत्र में सोहना रोड, सेक्टर-02 मोड़ के पास पहुंचा। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की सफेद बोलेरो में सवार करीब पांच बदमाशों ने खुद को फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बताकर ट्राला रुकवा लिया। आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया और हथियार के बल पर उसकी आंखों पर गमछा बांधकर उसका अपहरण कर लिया।

बदमाश चालक को राजस्थान के पीरूका गांव की पहाड़ियों में ले गए और वहां छोड़कर लोहा-सरिया से लदा ट्राला लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटा गया खाली ट्राला पलवल-रोहतक रोड से बरामद कर लिया।

सीआईए टीम ने तेजी से जोड़ी कड़ियां

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दीप्ति गर्ग के निर्देश पर सीआईए पलवल की टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए नूंह रोड, मिंडकौला के पास से दो आरोपियों को लोहा-सरिया से लदे ट्राला नंबर HR-46-G-7801 सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े पहलुओं का भी पता लगाने का प्रयास जारी है।

पलवल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से करीब 70 लाख रुपये की ब्लाइंड डकैती की गुत्थी सुलझने पर पुलिस टीम की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।

वन्दे भारत न्यूज़ पलवल | संवाददाता प्रवीण कुमार
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :मतदाता दावा एवं आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर

- जिला में प्रभावी रूप से जारी है मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

- 30 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर, 6 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
<nis:link nis:type=tag nis:id=dprharyana nis:value=dprharyana nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/>
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार 🚨 BREAKING NEWS 🚨सोंध में पहलवान खरगी की याद में 23वीं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

चार राज्यों के नामी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चेयरमैन शिशपाल कड्डन सहित साथियों का फूल-मालाओं व पगड़ी बांधकर हुआ जोरदार स्वागत
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :प्रवीण कुमार/ होडल बिग ब्रेकिंग: बार अध्यक्ष जग प्रवेश सोरोत को विधायक हरेंद्र रामरतन ने दी जीत की बधाई, फूल-मालाओं से स्वागत
जग प्रवेश सोरोत की शानदार जीत पर विधायक आवास में बधाइयों का दौर, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :हरियाणा में 9700 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे नए बाईपास, हिसार समेत कई जिलों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़। हरियाणा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहरों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में करीब 9700 करोड़ रुपये की लागत से नए बाईपास एवं सड़क परियोजनाओं को लेकर मंजूरी दी गई है।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों एवं कस्बों के बाहर रिंग रोड तथा नेशनल हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करना है। इससे शहरों के अंदर भारी वाहनों और बढ़ते यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

बैठक में हिसार समेत कई जिलों में प्रस्तावित बाईपास परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने की जानकारी सामने आई है। नए बाईपास बनने से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सरकार की इन सड़क परियोजनाओं को प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आने वाले समय में इन परियोजनाओं के निर्माण से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

वन्दे भारत न्यूज़ | संवाददाता प्रवीण कुमार | हरियाणा
𝐆𝐥𝐨𝐛𝐚𝐥 𝐥𝐞𝐚𝐝𝐞𝐫𝐬𝐡𝐢𝐩. 𝐒𝐡𝐚𝐫𝐞𝐝 𝐯𝐢𝐬𝐢𝐨𝐧. 𝐒𝐡𝐚𝐩𝐢𝐧𝐠 𝐰𝐡𝐚𝐭 𝐜𝐨𝐦𝐞𝐬 𝐧𝐞𝐱𝐭. 🤝🌏

<nis:link nis:type=tag nis:id=brics2026 nis:value=BRICS2026 nis:enabled=true nis:link/>
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :एक बेहतर, सुरक्षित और हरित कल के लिए... 🌱

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। 🎥

📍भारत मंडपम, नई दिल्ली
Vande Bharat news 24 :🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | पलवल

गाड़ी प्राइवेट, अंदाज सरकारी!
नीली बत्ती लगाकर निकला शख्स, कमांडो टीम ने पकड़ा

पलवल में एक निजी कार पर नीली बत्ती लगाकर सरकारी वाहन जैसा अंदाज दिखाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद कमांडो टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को रुकवाया और मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि निजी गाड़ी पर नीली बत्ती लगी हुई थी। टीम द्वारा वाहन चालक से पूछताछ की गई और नीली बत्ती लगाने के संबंध में जानकारी ली गई। पूरे मामले में पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

वन्दे भारत न्यूज़ | संवाददाता प्रवीण कुमार | पलवल
Vande Bharat news/प्रवीण कुमार होडल :ब्रेकिंग न्यूज़ 🔴 | होडल में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
होडल में दीपेंद्र हुड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कार्यकर्ताओं से की संवाद और संगठन को लेकर दिए अहम संदेश
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :ब्रेकिंग न्यूज़ पलवल :सरकारी कर्मचारियों ने पलवल लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन, पुरानी एलटीसी बहाली सहित कई मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Vande Bharat news/प्रवीण कुमार होडल 🚨 होडल बार चुनाव में जगप्रवेश सोरोत की धमाकेदार जीत, धर्मेंद्र चौहान को दी मात!
 जगप्रवेश सोरोत का चला जादू, धर्मेंद्र चौहान को हराकर बने होडल बार के अध्यक्ष!
होडल बार के चुनावी रण में जगप्रवेश सोरोत का दबदबा, अध्यक्ष पद पर शानदार जीत!
 जगप्रवेश सोरोत ने मारी बाजी, धर्मेंद्र चौहान को हराकर अध्यक्ष पद पर जमाया कब्जा!
 होडल बार एसोसिएशन को मिला नया अध्यक्ष, जगप्रवेश सोरोत विजयी! चुनावी मुकाबले में जगप्रवेश सोरोत की जीत, धर्मेंद्र चौहान को मिली शिकस्त!
होडल बार चुनाव का रिजल्ट OUT, जगप्रवेश सोरोत ने जीत लिया अध्यक्ष पद!
अधिवक्ताओं का फैसला—जगप्रवेश सोरोत बने होडल बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष!