गाज़ीपुर: मुख्तार अंसारी के निधन के बाद उनके बड़े भाई व पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी ने कहा, प्रशासन कोई सूचना नहीं दे रहा है
मोहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास फाटक में मुख्तार अंसारी के आवास पर उनके बड़े भाई सिबगतुल्ला अंसारी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं। बातचीत करते हुए सिबगतुल्ला ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बारे में प्रशासन कोई सूचना नहीं दे रहा है। मुख्तार अंसारी के निधन की सूचना मिलने के बाद से अफ़ज़ाल अंसारी की तबीयत भी खराब है।