#कृषि विज्ञान केंद्र भरसार में छात्रा की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
पौड़ी गढ़वाल। कृषि विज्ञान केंद्र भरसार में एक छात्रा की मौत के बाद छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया। छात्रों ने परिसर प्रबंधन पर समय रहते उचित उपचार और चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
छात्रों का कहना है कि छात्रा की तबीयत लंबे समय से खराब थी, लेकिन गंभीर स्थिति के बावजूद उसे समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और हायर सेंटर पहुंचाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। छात्रा को पहले पाबौ, फिर पौड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
छात्रों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिसर में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
#पौड़ी #भरसार #कृषि_विज्ञान_केंद्र #छात्रा #छात्र_प्रदर्शन #उत्तराखंड
Pauri, Garhwal | Aug 31, 2026