गढ़वाल की फुटबॉल प्रतिभाओं को तराशने के लिए मिला बाइचुंग भूटिया का साथ!
भारत के प्रसिद्ध पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल के ध्वजवाहक श्री बाइचुंग भूटिया से मुलाकात का अवसर मिला। इस अवसर पर गढ़वाल सहित पूरे उत्तराखंड में छिपी फुटबॉल प्रतिभाओं को तलाशने, उन्हें उचित मंच और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर सार्थक चर्चा हुई ।