पश्चिमी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में शनिवार को टेटांईपोदा गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह निषेध, बाल मजदूरी, छात्रवृत्ति, डायन प्रथा उन्मूलन, सड़क दुर्घटना पीड़ितों के अधिकार तथा अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।