दमोह: कलेक्टर ने जोरतला खुर्द और टौरी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Damoh, Damoh | Mar 17, 2025 दमोह आज सोमवार सुबह 11 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर शहर की सीमा से सटे ग्राम जोरतला खुर्द एवं टौरी पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जाना। जिले में कुल 77 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं संचालित हुई। जहां छात्र छात्राएं रसायन शास्त्र एवं इतिहास का पेपर हल करने अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।