कोईलवर: भदवर गांव से अगवा 10 वर्षीय छात्र को बक्सर से सकुशल बरामद किया गया, 24 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू
चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव से अगवा किए गए 10 वर्षीय छात्र राम इकबाल को चांदी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बक्सर से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, छात्र के लापता होने के बाद उसके पिता ने चांदी थाना में अपहरण प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना अध्यक्ष ने मंगलवार की सुबह 8:00 आठ मामले की जानकारी दी।