कोरांव: भगेसर गांव में पांच भाई-बहन अनाथ होने के बाद ठोकरें खाने को मजबूर, एसडीएम और तहसीलदार से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई
कोरांव थाना क्षेत्र के भगेसर गांव में अनाथ हुए पांच भाई-बहन दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी बहन शिवानी ने एसडीएम और तहसीलदार से न्याय की गुहार लगाई है। उनके पिता आठ साल पहले लापता हो गए थे, जबकि मां ने पुनर्विवाह कर लिया है। शिकायतकर्ता शिवानी ने बताया कि वह भगेसर गांव की मूल निवासी हैं। उनकी तीन छोटी बहनें सुहानी, दिव्या, अंजलि और एक भाई सचिन है।