लीसा तस्करी का पुलिस और वन विभाग कि टीम ने किया भंडाफोड़, कैंटर से 390 कनस्तर लीसा किया बरामद
#रामनगरहैडलाइन - पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कैंटर वाहन से लीसा बरामद किया है, टीम ने सीतावनी मार्ग से कैंटर संख्या UK18CA-9162 को रोककर तलाशी ली इस दौरान वाहन से 390 कनस्तर अवैध लीसा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है,पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वाहन चालक प्रेम पुत्र टीकम, निवासी धारी नैनीताल को गिरफ्तार किया है, वहीं मौके का फायदा उठाकर एक अन्य व्यक्ति फरार होने में कामयाब रहा,फरार आरोपी की तलाश और पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.
#ramnagarpolice #crimenews #forestramnagar #viralnews #viralnewsvideo #Dforamnagar