चंदौली: जिले में ई-रिक्शा के खिलाफ चलाए गए पांच दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में कुल 231 ई-रिक्शा का किया गया चालान: SP
सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में 17 मार्च से 21 मार्च तक कम उम्र के चालकों द्वारा ई रिक्शा चलाने पर 21 व नियमों के उल्लंघन पर 210 कुल 231 ई-रिक्शा वाहनों का चालान किया गया। एसपी ने यह जानकारी शुक्रवार शाम को दी है।