चंदौली: नौबतपुर पुलिस ने विकेट के पास दो डीसीएम से 34 राशि गोवंश बरामद किया, तीन गौ तस्कर गिरफ्तार
जनपद की थाना सैयदराजा पुलिस ने शुक्रवार सुबह नौबतपुर पुलिस विकेट के पास से तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। गौ तस्करों के पास से दो डीसीएम में कुल 34 राशि गोवंश बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि गौ तस्कर गोवंशों को पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। तस्कर राजेश कुमार कुशवाहा तथा बालवीर वर्मा राजस्थान राज्य एवं संदीप शर्मा बिहार राज्य का निवासी है।