चंदौली: वाजिदपुर के समीप अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, सवार युवक और मासूम बच्चा सड़क पर गिरे, युवक की हालत गंभीर
सदर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर समीप गुरुवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी का रहने वाला अभिमान सिंह 31 वर्ष ढाई वर्ष बच्चें को लेकर बाइक से कहीं जा रहा था की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।