चंदौली: बनौली खुर्द में दीवार फांदकर चोरों ने आभूषण, नगदी और दो मोबाइल की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
सदर कोतवाली के बनौली खुर्द में चोरों ने गुरुवार भोर में एक घर का दिवाल फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने ईश्वर चंद के मकान में चोरी की है। भुक्तभोगी के अनुसार चोर दीवाल फांदकर घर में घुसे तथा अलमारी तोड़कर आभूषण,नगदी सहित चार्ज में लगा दो स्मार्टफोन चुरा ले गए। भुक्तभोगी ने इसकी लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।