चंदौली: सीडीओ की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन हर घर जल नल योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
सीडीओ की अध्यक्षता में गुरुवार शाम जल जीवन मिशन हर घर नल योजना के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सीडीओ ने कम लक्ष्य प्राप्त करने वाले एजेंसी से धीमी गति का कारण पूछा गया तो उनके द्वारा बताया कि जमीन विवाद संबंधित दिक्कत आ रही है। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारयों से बात की तथा प्रगति हेतु हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया।