शाहजहांपुर: गर्रा के बढ़ते पानी पर डीएम ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा- जिले में बाढ़ की कोई आशंका नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान
शाहजहांपुर। गर्रा नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार रात वीडियो संदेश जारी कर जिलेवासियों को राहत की जानकारी दी। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में बाढ़ जैसे हालात बनने की कोई आशंका नहीं है। नदी का जलस्तर अब स्थिर रहने की उम्मीद है और इसके आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।