लालबर्रा: खारी में भक्तिमय माहौल में श्रीमद् भागवत कथा संपन्न, पोटियापाठ में कलश व जवारा विसर्जन के साथ समापन
लालबर्रा नगर मुख्यालय से समीपस्थ ग्राम पंचायत खारी में पिछले आठ दिनों से बह रही ज्ञान की गंगा का समापन हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ हुआ। बजरंग दल समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के लोकार्पण एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के पावन उपलक्ष्य में आयोजित इस संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय कर दिया।