इटाढ़ी: बक्सर अनुमंडल में 22 हजार अपात्र राशन कार्ड रद्द, POS मशीन पर नहीं खुल रहे कार्ड
Itarhi, Buxar | Jul 6, 2026 खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सरकारी राशन योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बक्सर अनुमंडल में करीब 22 हजार राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। जुलाई माह में की गई इस कार्रवाई के बाद अपात्र लाभार्थियों में हड़कंप मच गया है। वहीं इसका सीधा असर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों पर भी देखने को मिल रहा है।