चौसा: चौसा महादेव घाट पर विश्वामित्र सेवा के नेतृत्व में हुई भव्य गंगा आरती, तुलसी रोपण से गूंजा सनातन का संकल्प
Chausa, Buxar | Jul 30, 2026 विश्वामित्र सेना और स्थानीय सनातनी श्रद्धालुओं के संयुक्त प्रयास से चौसा स्थित महादेव घाट पर भव्य गंगा आरती और तुलसी पौधा अभियान का आयोजन किया गया। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर माँ गंगा की आरती की और तुलसी के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।