पूरनपुर: धनाराघाट शारदा नदी में नाव संचालन शुरू, कम संख्या से बढ़ी लोगों की परेशानी
पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र और पूरनपुर के बीच शारदा नदी ने दूरी बना रखी है। इसी को लेकर धनाराघाट शारदा नदी में नाव का संचालन शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। अब लोग कम समय में नाव के जरिए नदी पार कर आसानी से अपने गांव पहुंच रहे हैं। हालांकि नावों की संख्या सीमित होने के कारण लोगों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।