पूरनपुर: घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास, नगर संरक्षक ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर व्यपार मंडल के नगर संरक्षक डॉ. सुधाकर पांडे के आवास में चोरी का प्रयास होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डॉ. सुधाकर पांडे ने बताया कि सोमवार सुबहा तड़के तीन से चार अज्ञात चोर उनके घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। चोरों ने गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की, तभी आहट होने पर पड़ोसी जाग गए और चोरों को ललकारा जिसमें एक चोर को पकड़ भी लिया पर वह भाग गया।