पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता के द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि बीते 20 अक्टूबर को गांव निवासी एक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने बेटी की तलाश में हर संभव प्रयास किया मामले में मुकदमा दर्ज।