गुना: कनकटा गांव में सगाई समारोह में जीजा-साली से मारपीट, पुरानी रंजिश का आरोप, मामला दर्ज
धरनावदा थाना की रुठियाई पुलिस चौकी के कनकटा गांव में जीजा साले ने मारपीट के आरोप लगाए है। 3 मई को दर्ज मामले में फरियादी बाबूलाल बंजारा ग्राम नीमखेड़ी ने पुलिस को बताया, साले रतनलाल के साथ बीते रोज कनकटा गांव में सगाई समारोह में थे, गांव के प्रकाश बंजारा ने पुरानी रंजिश में गालियां दी लाठी डंडों से मारपीट की घायल हो गए। भंवरलाल और जगदीश बंजारा ने बचाया।