गुरुग्राम: विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
डीसी अजय कुमार के दिशा निर्देशन में शुक्रवार को सीएमओ डॉ अलका सिंह की अध्यक्षता में राजकीय कन्या विद्यालय जैकमपुरा में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उप सिविल सर्जन (वीबीडी) डॉ विकास स्वामी ने उपस्थितजन को मलेरिया के कारण व इसके बचाव के बारे में जागरूक किया।