गुरुग्राम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं: भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी
आगामी कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में संगठनात्मक बैठक हुई। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता एवं संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संगठन को बूथ लेवल तक और अधिक मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।