गुरुग्राम: सामाजिक सौहार्द और समन्वय बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित
पुलिस उपायुक्त पश्चिम करण गोयल के निर्देशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त मंजीत, न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम और इंस्पेक्टर कुलदीप, प्रबंधक थाना सैक्टर-9 द्वारा पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि किसी भी स्थिति में किसी के बहकावे में न आएं। ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े।