पटियाली: पटियाली पुलिस ने कस्बा और घोसगंज से तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
पटियाली थाना पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घोसगंज निवासी गोपीनाथ व अरुण कुमार तथा कस्बा पटियाली निवासी शिवकुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार दो अभियुक्त धारा 457, 380, 411 तथा एक धारा 406 का आरोपी है, जिनके खिलाफ वारंट जारी थे। पुलिस द्वारा तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।