सवाई माधोपुर: गुलाब बाग पार्क के गेट के सामने पेड़ से लटका मिला युवक का शव
मानटाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, युवक की पहचान टेन्या बागरिया के रूप में हुई
सवाई माधोपुर। शहर के गुलाब बाग पार्क के गेट के सामने गुरुवार को एक युवक का शव नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान टेन्या बागरिया के रूप में हुई है। युवक गुलाब बाग पार्क के पास ही रहता था। घटनास्थल पर युवक के एक हाथ पर ‘मुरली मनोहर’ और दूसरे हाथ पर ‘ललिता’ व ‘कन्हैया’ लिखा हुआ बताया जा रहा है।