बांधवगढ़: 13 वनपालों की पदोन्नति, परिक्षेत्र सहायक बने; उमरिया, चंदिया, नौरोजाबाद, पाली-घुनघुटी में पदस्थापना
सामान्य वन मंडल उमरिया में वनरक्षक से वनपाल पद पर पदोन्नत हुए 13 कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना कर दी गई है। डीएफओ उमरिया द्वारा जारी आदेश के तहत सभी नवपदोन्नत वनपालों को अलग-अलग वन परिक्षेत्रों में परिक्षेत्र सहायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इनकी पदस्थापना पाली, घुनघुटी, उमरिया, चंदिया और नौरोजाबाद वन परिक्षेत्र में की गई है। पदस्थापना की गयी है ।