डुमरा: सीतामढ़ी एसपी ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक द्वारा आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर ठगी, पुलिस कार्रवाई में देरी सहित कई मामलों से संबंधित आवेदन सौंपे।