आगरा: अवैध तमंचा रखने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, पहला कोठी मीना बाजार ग्राउंड एवं दूसरा रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार
Agra, Agra | Mar 21, 2024 थाना शाहगंज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। पहले अभियुक्त को कोठी मीना बाजार ग्राउंड एवं दूसरे अभियुक्त को रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचा एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।